Breaking News

शिक्षक एमएलसी चुनाव में दोपहर 12:30 बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान, सपा कार्यकर्ता रहे सक्रिय।

शिक्षक एमएलसी चुनाव में दोपहर 12:30 बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान, सपा कार्यकर्ता रहे सक्रिय।

आई एम खान 

बिसौली। उत्तर प्रदेश शिक्षक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे तक मतदान 50 प्रतिशत के पार पहुंच गया। मतदान की तेज रफ्तार से चुनावी सरगर्मी बढ़ गई। शिक्षक मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी अपनी-अपनी रणनीति के तहत जुटे नजर आए।

मतदान केंद्रों के आसपास सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता बूथों के आसपास सक्रिय दिखाई दिए। वे मतदाताओं की आवाजाही और चुनावी गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपनी टीम के साथ डटे रहे। चुनाव में कड़ा मुकाबला होने की चर्चाओं के बीच बढ़ते मतदान प्रतिशत को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज रहीं।

दोपहर तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान होने के बाद प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने पक्ष में मतदान होने की उम्मीद जताते नजर आए। हालांकि, मतदान के इस आंकड़े से किसी प्रत्याशी की जीत का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। चुनाव का अंतिम परिणाम आने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, डॉ. आस मोहम्मद, अमित मथुरिया, एडवोकेट सुरेंद्र सागर, भूपेंद्र दिवाकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, काजी शाहनवाज खान, एडवोकेट विवेक यादव, प्रधान हुकम सिंह, सूर्य प्रताप, अमन यादव, रोहित मीना, सचिन सक्सेना, प्रदीप चौहान, कौशल कुमार, अमीर हुसैन, अवजल हुसैन और मुनेन्द्र यादव सहित सपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

दीपावली पर आतिशबाजी की बिक्री को लेकर सख्त निर्देश, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई।

डीएम ने 24 अक्टूबर तक स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश, सुरक्षा …