Breaking News

नगला मांधों में आकाशीय बिजली से तीन की मौत, विधायक हरिओम वर्मा ने पीड़ित परिवारों को सौंपे चार-चार लाख के चेक।

नगला मांधों में आकाशीय बिजली से तीन की मौत, विधायक हरिओम वर्मा ने पीड़ित परिवारों को सौंपे चार-चार लाख के चेक।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। अमापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला मांधों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बुधवार को भाजपा विधायक हरिओम वर्मा गांव पहुंचे और मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने शासन की ओर से स्वीकृत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक पीड़ित परिवारों को सौंपे।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की असमय मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई, जिसके बाद शासन स्तर से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

विधायक हरिओम वर्मा ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा में तीन लोगों की मौत बेहद दुखद है। यह पीड़ित परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

हालांकि आर्थिक सहायता अपनों को खोने के दुख को कम नहीं कर सकती, लेकिन इस मुश्किल समय में यह राशि पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी। विधायक ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक का आपराधिक इतिहास भी आया सामने।

शाहजहांपुर में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक का आपराधिक इतिहास भी …