Breaking News

ग्रामीणों से संवाद कर समाजवादी विचारधारा की जानकारी दे रहे लखन प्रताप सिंह।

ग्रामीणों से संवाद कर समाजवादी विचारधारा की जानकारी दे रहे लखन प्रताप सिंह।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसटा कलां में 20 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर समाजवादी विचारधारा की जानकारी दी और लोगों से पार्टी से जुड़ने की अपील की।

लखन प्रताप सिंह उर्फ लखपत ने बताया कि 27 जनवरी 2025 से क्षेत्र में लगातार गांव-गांव और घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों तथा सामाजिक न्याय की बात करती है। किसानों को फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, मुफ्त सिंचाई, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। इसके साथ ही गांवों में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया।

लखन प्रताप सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना है।

बैठक में ठाकुर लखन प्रताप सिंह, सुमित कनौजिया, तारिक खान, अंबिका प्रसाद, अजय सिंह, बालकराम सिंह, वीरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामनिवास, बृजेश, विकास कुमार कश्यप, दीपेंद्र सिंह, राघवेंद्र लाल, सुरेश कुमार, सरताज, प्रदीप मौर्य, वेदपाल कश्यप, रमेश कश्यप, फिरोज अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

पुत्तन खां फहमी की दूसरी पुण्यतिथि पर मुशायरे का आयोजन, शायरों ने पेश किए कलाम।

पुत्तन खां फहमी की दूसरी पुण्यतिथि पर मुशायरे का आयोजन, शायरों ने पेश किए कलाम। …