Breaking News

प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल व्यक्ति की मौत; तीन पुरुषों और दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल व्यक्ति की मौत; तीन पुरुषों और दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। कटरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन पुरुषों और दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बांका, डंडा और ईंट भी बरामद की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, कटरा क्षेत्र के एक युवक का युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती के परिजनों ने कुछ दिन पहले युवक पर उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। युवती ने अदालत में युवक के साथ रहने की इच्छा जताई थी। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था।

बताया गया कि रविवार रात युवक के परिवार से जुड़ा रमेश गुटखा खरीदने के लिए दुकान पर गया था। इसी दौरान युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों और अन्य वस्तुओं से हमला किया गया, जिसमें रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को मिली तहरीर के आधार पर सुखपाल समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रमेश की मौत के बाद विवेचना में गैर-इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं।

पुलिस ने सुरेश, उसके बेटे सुखपाल और राजपाल के अलावा नीतू व ममता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सुखपाल और सुरेश के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक पदम सिंह, महिला उपनिरीक्षक अंशु सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

ओवरब्रिज के बाद बहेड़ी को मिलीं 9 सड़कों की सौगात, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार।

ओवरब्रिज के बाद बहेड़ी को मिलीं 9 सड़कों की सौगात, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार। …