Breaking News

पचपेड़वा मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्रवाई।

पचपेड़वा मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्रवाई।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के जुड़ीकुइया चौराहे पर दो युवकों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर मारपीट के पांच और दस सेकंड के वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, जुड़ीकुइया निवासी आरती देवी पत्नी नंदलाल ने 19 अक्टूबर को पचपेड़वा थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा शत्रुघन अपने दोस्त जमशेद के साथ 17 अक्टूबर को जुड़ीकुइया बाजार गया था। इसी दौरान डॉ. इस्तियाक अहमद के अस्पताल के सामने पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे, थप्पड़ और बेल्ट से मारपीट की। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। शिकायत के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 141/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर पचपेड़वा पुलिस ने 20 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों विकास, रजत सिंह, राहुल यादव और प्रभात सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी डुमरी त्रिलोकपुर गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

Byte – अभय प्रताप मल्ल क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर

 

Spread the love

Check Also

सर सैय्यद डे पर तालीम का पैगाम, नौकरी मिलने तक गरीब बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे नवाब राशिद खां।

सर सैय्यद डे पर तालीम का पैगाम, नौकरी मिलने तक गरीब बच्चे की पढ़ाई का …