Breaking News

पूर्व भाजपा विधायक की सपा में शामिल होने की चर्चा पर विरोध, यादव महासभा ने उठाई जांच की मांग।

पूर्व भाजपा विधायक की सपा में शामिल होने की चर्चा पर विरोध, यादव महासभा ने उठाई जांच की मांग।

आई एम खान 

बिसौली। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावित चर्चा के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने इस संभावित राजनीतिक बदलाव पर आपत्ति जताते हुए सपा के शीर्ष नेतृत्व से संबंधित पूर्व विधायक की पृष्ठभूमि और उनके कार्यकाल की जांच कराने की मांग की है।

महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी में किसी भी नेता को शामिल करने से पहले उसकी राजनीतिक और सार्वजनिक पृष्ठभूमि पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि विवादित छवि वाले किसी नेता को पार्टी में शामिल करने से संगठन की छवि प्रभावित हो सकती है।

महासभा ने शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि पूर्व विधायक के कार्यकाल से जुड़े आरोपों और शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जाए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इस मुद्दे पर विरोध और तेज हो सकता है।

पूर्व विधायक के सपा में शामिल होने की चर्चा और महासभा के विरोध के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, संबंधित पूर्व विधायक के सपा में शामिल होने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व की ओर से क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

 

 

Spread the love

Check Also

भैंसटा खुर्द में सपा की बैठक, लखन प्रताप सिंह ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क।

ददरौल विधानसभा में जनसंपर्क अभियान जारी, किसान, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाए। मुबारक …