Breaking News

तालाब में मिले सुहेल की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नहीं आया सामने, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

संवाददाता: मोहम्मद वसीम

बहेड़ी, बरेली। बहेड़ी क्षेत्र में तालाब में मिले 21 वर्षीय मोहम्मद सुहेल की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने नहीं आने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है। अब बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है।

मोहल्ला शिकोही नगर निवासी लईक अहमद उर्फ मामा का बेटा मोहम्मद सुहेल 14 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके दो दिन बाद सुहेल का शव महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के पीछे स्थित तालाब में उतराता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है। अब इसे जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

उधर, सुहेल की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस को बिसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

 

 

Spread the love

Check Also

इंडोनेशिया में भारत का मान बढ़ाकर लौटे शिक्षक, बिसौली में खुशी की लहर।

35 देशों के 400 प्रतिनिधियों ने लिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा, शिक्षा के नवाचार और …