Breaking News

बेटी के घर का विवाद सुलझाने पहुंचे पिता की मौत, दामाद पर हत्या का आरोप।

बेटी के घर का विवाद सुलझाने पहुंचे पिता की मौत, दामाद पर हत्या का आरोप।

संवाददाता: मोहम्मद वसीम

बहेड़ी, बरेली। बेटी की गृहस्थी में चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे पिता की जान चली गई। बहेड़ी के मोहल्ला शेरनगर में रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 50 वर्षीय तौफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतक के दामाद पर सिर में लोहे की वस्तु से वार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला लाइनपार निवासी राहिद रविवार रात करीब नौ बजे अपनी ससुराल शेरनगर पहुंचा था। उसकी पत्नी अलीशा काफी समय से मायके में रह रही थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई। शोर सुनकर अलीशा के पिता तौफीक दोनों के बीच विवाद शांत कराने पहुंचे। इसी दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह जमीन पर गिर पड़े।

परिजन घायल तौफीक को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान राहिद ने तौफीक के सिर पर लोहे की वस्तु से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, घटना के दौरान चोट कैसे लगी और मौत की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

दो युवतियों को भगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद।

दो युवतियों को भगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद। मुबारक अली संवाददाता …