Breaking News

शाहजहांपुर में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 1542 वाहनों के चालान।

शराब पीकर वाहन चलाने पर 12 और प्रेशर हॉर्न व हूटर के इस्तेमाल पर 55 चालान।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस ने 17 और 18 अक्टूबर को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 1542 वाहनों के चालान किए गए।

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर 12, मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने पर तीन तथा प्रेशर हॉर्न और हूटर लगाने पर 55 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने मदनापुर, सिंधौली, खुटार और पुवायां क्षेत्र के टोल प्लाजा सहित प्रमुख स्थानों पर रात आठ बजे से 11 बजे तक चेकिंग की।

चेकिंग के साथ ही यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की गई। टोल प्लाजा पर परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों से बातचीत कर उनकी यात्रा का हाल भी जाना गया।

पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Spread the love

Check Also

इंडोनेशिया में भारत का मान बढ़ाकर लौटे शिक्षक, बिसौली में खुशी की लहर।

35 देशों के 400 प्रतिनिधियों ने लिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा, शिक्षा के नवाचार और …