Breaking News

मदनापुर में लखन प्रताप सिंह का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से किया संवाद।

मदनापुर में लखन प्रताप सिंह का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से किया संवाद।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के मदनापुर ब्लॉक में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता ठाकुर लखन प्रताप सिंह उर्फ लखपत ने विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की तथा समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जुड़ने और पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान लखन प्रताप सिंह ने किसानों, युवाओं और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, मुफ्त सिंचाई, कर्जमाफी, खाद-बीज की उपलब्धता और आवारा पशुओं की समस्या जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, पुरानी पेंशन बहाली और जातिगत जनगणना को लेकर समाजवादी पार्टी के दृष्टिकोण से ग्रामीणों को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का उद्देश्य गांवों में लोगों से सीधे संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझना है। इस दौरान ग्रामीणों के साथ विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर बातचीत हुई। लखन प्रताप सिंह ने लोगों से समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर समर्थन देने का आह्वान किया।

जनसंपर्क के दौरान लखन प्रताप सिंह ने विभिन्न स्थानों पर पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुमित कनौजिया, आशुतोष वर्मा, तारिक खान, पुन्ना सिंह, मंगू सिंह, राहुल अवस्थी, विवेक मिश्रा और अभिषेक सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद में भरे बाजार दुकानदार से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; दो हिरासत में।

फर्रुखाबाद में भरे बाजार दुकानदार से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; दो हिरासत में। …