Breaking News

इनरव्हील क्लब ने आंगनवाड़ी के बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री, खिले नौनिहालों के चेहरे।

इनरव्हील क्लब ने आंगनवाड़ी के बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री, खिले नौनिहालों के चेहरे।

बदायूं। इनरव्हील क्लब बदायूं की ओर से नई सराय स्थित प्राथमिक विद्यालय आंगनवाड़ी में सेवा कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ी सामग्री वितरित की गई। आर्ट कॉपी, रंग, पेंसिल और बिस्किट पाकर नन्हे-मुन्नों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

क्लब की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पढ़ाई में उपयोग होने वाली सामग्री देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

यह सेवा कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी और सचिव पूजा रस्तोगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रिचा, श्वेता और अंजना भी मौजूद रहीं।

इनरव्हील क्लब बदायूं की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत किए गए इस प्रयास की सराहना की गई। क्लब के सदस्यों का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहन देकर उनके शैक्षिक विकास में सहयोग करना और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।

Spread the love

Check Also

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने …