Breaking News

नवरात्रि पर्व को लेकर एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

नवरात्रि पर्व को लेकर एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। आगामी त्योहारों और नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के साथ कोतवाली कासगंज क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजारों, प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बढ़ाने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान एसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एसपी ने धार्मिक स्थलों और पूजा-पंडालों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने को कहा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं पर विशेष निगरानी रखने और अफवाहों का तत्काल सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने का प्रयास किया गया। कासगंज पुलिस ने आमजन से त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या सामने आने पर तत्काल सूचना दें।

कासगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

Spread the love

Check Also

वोट चोरी के विरोध में गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रोका।

वोट चोरी के विरोध में गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष …