Breaking News

फर्रुखाबाद में भरे बाजार दुकानदार से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; दो हिरासत में।

फर्रुखाबाद में भरे बाजार दुकानदार से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; दो हिरासत में।

संवाददाता, दीपक शुक्ला

फर्रुखाबाद। शहर के पल्ला बाजार रेलवे रोड पर मामूली विवाद को लेकर एक दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बाजार में हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आरोप है कि कुछ लोग दुकानदार के साथ काफी देर तक मारपीट करते रहे, जबकि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के पल्ला बाजार रेलवे रोड की है। यहां मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना बाजार में होने के कारण आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

घटनास्थल पल्ला पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर बताया जा रहा है। आरोप है कि मारपीट के दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। बाद में सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

दिनदहाड़े बाजार में हुई मारपीट की घटना से स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों की नजर है। फिलहाल पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Check Also

सहसवान में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स का सम्मान, काशिफ अली खान ने पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह।

सहसवान में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स का सम्मान, काशिफ अली खान ने पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह। …