Breaking News

जैतीपुर पुलिस ने 810 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल और नकदी बरामद।

जैतीपुर पुलिस ने 810 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल और नकदी बरामद।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतीपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 810 ग्राम अफीम, दो मोबाइल फोन और 2200 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अबरार निवासी टाटराबाद, थाना गढ़िया रंगीन, जनपद शाहजहांपुर और खुशीराम निवासी बंडिया खुर्द, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बरेली निवासी सोनू उर्फ इब्राहिम से अफीम खरीदने और उसे ट्रक चालकों सहित अन्य लोगों को बेचने की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई नौ अक्टूबर की रात ग्राम बरादा गौटिया जाने वाले तिराहे के पास की गई। थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आतेश तोमर ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन और 2200 रुपये नकद बरामद हुए।

जैतीपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स का सम्मान, काशिफ अली खान ने पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह।

सहसवान में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स का सम्मान, काशिफ अली खान ने पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह। …