Breaking News

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

बदायूं। मूसाझाग क्षेत्र के गुरगांव गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल के मुख्य गेट से महज 10 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान संचालित होने के विरोध में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुकान को विद्यालय के पास से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि स्कूल के प्रवेश द्वार के नजदीक शराब की दुकान होने से विद्यार्थियों को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। खासकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शची गुप्ता ने इस समस्या को लेकर 16 जुलाई को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, ग्रामीणों और विद्यार्थियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इसी के विरोध में छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर शराब की दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित कराने की मांग की।

Spread the love

Check Also

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में परीक्षा तनाव प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में परीक्षा तनाव प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र। …