Breaking News

फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा में तैनात पुलिस।

फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा में तैनात पुलिस।

संवाददाता, दीपक शुक्ला

फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे। शहर के प्राचीन गुरुगांव देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजते रहे और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों और मंदिर परिसर के आसपास पुलिस की विशेष नजर है। नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद में भरे बाजार दुकानदार से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; दो हिरासत में।

फर्रुखाबाद में भरे बाजार दुकानदार से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; दो हिरासत में। …