Breaking News

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन कल बदायूं में, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन कल बदायूं में, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक।

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन 12 अक्टूबर को बदायूं पहुंचेंगे। उनका यह दौरा 15 नवंबर 2026 को आगरा में प्रस्तावित दलित सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर निर्धारित किया गया है। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रामजी लाल सुमन दोपहर एक बजे गांधी नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे वह सपा नेता फखरे अहमद शोबी के मोहल्ला सोथा स्थित आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

पार्टी की ओर से इस दौरे को आगरा में होने वाले दलित सम्मेलन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की तैयारियों और आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Spread the love

Check Also

जैतीपुर पुलिस ने 810 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल और नकदी बरामद।

जैतीपुर पुलिस ने 810 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल और नकदी …