Breaking News

गंजडुंडवारा में अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज।

गंजडुंडवारा में अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंजडुंडवारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के निकट बन रही पानी की टंकी के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा।

पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अयोध्या के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान गढ़ी का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र (संतनगर) में निवास कर रहा था।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गंजडुंडवारा में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह पूरी कार्रवाई कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में अंजाम दी गई। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चमन गोस्वामी, हेड कांस्टेबल केशव सिंह और कांस्टेबल शेखर मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल। …