Breaking News

गणेश महोत्सव के नवें दिन भक्तिमय हुआ बिसौली, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने उतारी बप्पा की आरती।

गणेश महोत्सव के नवें दिन भक्तिमय हुआ बिसौली, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने उतारी बप्पा की आरती।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं): नगर के श्री सनातन धर्म पंजाबी मंदिर परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव के नवें दिन श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर नजर आया। पूरा पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों और धार्मिक भजनों से गूंजता रहा।

संध्या महाआरती के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने अपने परिवार के साथ भगवान श्री गणेश के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस अवसर पर उन्होंने गजानन से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

आयोजक मंडल के तत्वाधान में सबसे पहले विघ्नहर्ता का विशेष श्रृंगार कर फल, फूल और मोदक का भोग लगाया गया। आरती प्रारंभ होते ही बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पूजा पंडाल में एकत्र हो गए। घंटी और घड़ियालों की गूंज के बीच भक्तों ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती संपन्न होने के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शकुन प्रेमी, नगर पालिका सभासद सौरभ भिल्ला, मनोज कबीरा, कुलदीप रस्तोगी, अमित शर्मा, राजीव आर्य (राजू), शानू कथूरिया, शिवा प्रजापति, चिंटू रस्तोगी, कैलाश शर्मा, सुनील आर्य, एडवोकेट कपिल देव सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल। …