Breaking News

शाहजहांपुर में पुलिसकर्मियों को मिली सांकेतिक भाषा की ट्रेनिंग, एएसपी ने प्रशिक्षकों को किया सम्मानित।

शाहजहांपुर में पुलिसकर्मियों को मिली सांकेतिक भाषा की ट्रेनिंग, एएसपी ने प्रशिक्षकों को किया सम्मानित।

शाहजहांपुर (रिपोर्ट: मुबारक अली): अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक दिवसीय सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष प्रशिक्षण अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के सदस्यों द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात रणवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को सांकेतिक भाषा के मूलभूत संकेतों, सामान्य बातचीत की प्रक्रिया और दैनिक पुलिसिंग में उनके व्यावहारिक उपयोग की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रवण व वाक् बाधित (दिव्यांग) नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुगमता से समझना और उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के अंत में एएसपी नगर देवेंद्र कुमार ने उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने वाले संस्था के सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस विभाग और संस्था के बीच भविष्य में भी समन्वय और सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

 

Spread the love

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल। …