Breaking News

बदायूं में तमंचे और कारतूस के साथ अरबाज उर्फ जला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

बदायूं में तमंचे और कारतूस के साथ अरबाज उर्फ जला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की धरपकड़ और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को सिविल लाइन पुलिस ने अरबाज उर्फ जला पुत्र रहीश अहमद शाह (निवासी नई बस्ती नाहरखां सराय, थाना कोतवाली, बदायूं) को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

मामले में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा अपराध संख्या 338/2026, धारा 3/25(1-B)A आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

जरीफनगर: विवाहिता की संदिग्ध मौत: बंद कमरे में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम।

विवाहिता की संदिग्ध मौत: बंद कमरे में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम। जरीफनगर, बदायूं: …