Breaking News

सहसवान: बसपा ही दे सकती है प्रदेश को सुशासन: जमशेद अली

बसपा ही दे सकती है प्रदेश को सुशासन: जमशेद अली

सहसवान, बदायूं: बहुजन समाज पार्टी का कैडर कैंप सहसवान के ग्राम सदरुद्दीन नगर सेक्टर में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली एवं पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां के छोटे भाई मीर हैदर अली उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष दयानंद तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष अनोखेलाल ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने कहा कि सहसवान क्षेत्र में बसपा बूथ और सेक्टर स्तर पर बेहद मजबूत स्थिति में है। हमारा प्राथमिक लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

वहीं मीर हैदर अली ने कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों का समान विकास चाहती है। उन्होंने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में हर वर्ग का शोषण हो रहा है। किसान खाद-बीज के लिए परेशान हैं और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। जनता अब बसपा की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी करन सिंह प्रधान, वरिष्ठ बसपा नेता जाफर मलिक, डॉ. सत्यवीर सिंह, डॉ. दिनेश (विधानसभा महासचिव) सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

जरीफनगर: विवाहिता की संदिग्ध मौत: बंद कमरे में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम।

विवाहिता की संदिग्ध मौत: बंद कमरे में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम। जरीफनगर, बदायूं: …