Breaking News

जरीफनगर: विवाहिता की संदिग्ध मौत: बंद कमरे में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम।

विवाहिता की संदिग्ध मौत: बंद कमरे में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम।

जरीफनगर, बदायूं: जरीफनगर थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे के भीतर पाया गया। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की शिनाख्त सावित्री पत्नी तोताराम उर्फ राकेश के रूप में हुई है। सावित्री का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व हुआ था और उसका एक छोटा बच्चा भी है। विवाहिता का शव कमरे में पड़े होने की खबर मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

सूचना मिलने पर जरीफनगर थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मौके का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल मृत्यु के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह साफ हो पाएगी, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल। …