Breaking News

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

वजीरगंज, बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को पिकअप बैक करते समय पीछे से आ रहे ट्रक से उसकी भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) वजीरगंज में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बररई निवासी महेश (26) पुत्र उदयवीर सिंह अपने पिकअप वाहन (संख्या UP 38 T 4879) से जलालाबाद से चंदौसी की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 3:00 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के रैंप नंबर 173 के पास पहुंचने पर चालक रास्ता भटक गया और अपनी गाड़ी को पीछे (रिवर्स) करने लगा। इसी दौरान उसी लेन में आ रहे ट्रक से पिकअप की सीधी और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चालक महेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और ट्रक को रैंप नंबर 46 पर गांव करनपुर के पास पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

जरीफनगर: विवाहिता की संदिग्ध मौत: बंद कमरे में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम।

विवाहिता की संदिग्ध मौत: बंद कमरे में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम। जरीफनगर, बदायूं: …