Breaking News

गंजडुंडवारा में गणेश विसर्जन को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील।

गंजडुंडवारा में गणेश विसर्जन को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार एवं कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने उपस्थित लोगों की समस्याएं व सुझाव सुने और सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने कहा कि गणेश विसर्जन का पर्व सादगी और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने डीजे संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे निर्धारित मानकों और ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन करें, ताकि बुजुर्गों, मरीजों व आम जनता को परेशानी न हो।

वहीं कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने स्पष्ट किया कि विसर्जन का कार्यक्रम तय नियमों के तहत ही संपन्न कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ख्याल रखेगा। उन्होंने सभी से भाईचारे की मिसाल कायम करने का आह्वान किया, जिस पर उपस्थित नागरिकों और समिति पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Spread the love

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल। …