Breaking News

कासगंज में ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन की मजबूती के गुर।

कासगंज में ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन की मजबूती के गुर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य के प्रथम कासगंज आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में तीन अलग-अलग सत्रों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठन के विस्तार और बूथ सशक्तीकरण को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

प्रथम सत्र में जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री तथा मोर्चों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। द्वितीय सत्र में सांसद, विधायक, पालिका व पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ संगठन की भावी रणनीतियों पर संवाद किया गया। वहीं अंतिम सत्र में वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि गीता शाक्य ने बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना ही भाजपा की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन की रीति-नीति से हर वर्ग को जोड़ने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन संजय सोलंकी ने किया। इस अवसर पर निर्वर्तमान जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, पिछड़ा आयोग सदस्य महेंद्र राना, क्षेत्रीय मंत्री डी.एस. लोधी, पूर्व चेयरमैन रूप किशोर कुशवाह, विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत, यशवीर राजपूत, चेयरमैन रामेश्वर दयाल मेहरे, मीना माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंडीर, गौरीशंकर शर्मा, दिनकर चतुर्वेदी, नवल कुलश्रेष्ठ, आकाश दीप रानू, महेंद्र बघेल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, शुभम प्रधान, मोहित तेज़धारी, मनवीर वैश्य, हिमांशु उपाध्याय और अजय शर्मा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश।

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश। …