Breaking News

बदायूं: बिजली चोरी के खिलाफ प्रवर्तन दल की बड़ी कार्रवाई, आटा चक्की और घरेलू परिसर में पकड़ी गई चोरी।

बिजली चोरी के खिलाफ प्रवर्तन दल की बड़ी कार्रवाई, आटा चक्की और घरेलू परिसर में पकड़ी गई चोरी।

बदायूँ। सतर्कता और पुलिस उच्चाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रवर्तन दल बदायूँ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कादरचौक और उझैती थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान करीब 33 किलोवाट बिजली की चोरी पकड़ते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत वैधानिक कानूनी कार्रवाई की है।

प्रवर्तन दल बदायूँ के प्रभारी निरीक्षक शमशाद अली ने बताया कि अवर अभियंता हरीश कुमार व पुलिस टीम में शामिल मुख्य आरक्षी रामनिवास, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी सुनील कुमार और आरक्षी कृष्ण मुरारी के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान थाना कादरचौक के ग्राम कऊआ नगला निवासी श्रीमती ऊषा पत्नी जगदीश, लवकुश पुत्र जगदीश व जगदीश पुत्र महेश के घरेलू परिसर में 4.251 किलोवाट की बिजली चोरी पाई गई। आरोपी कट लगाकर दो नीले रंग के तारों के जरिए सीधे अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे।

इसी क्रम में थाना उझैती के ग्राम खितौरा निवासी अरविन्द कुमार पुत्र राजाराम के आटा मिल (औद्योगिक परिसर) में चेकिंग की गई, जहां 29.242 किलोवाट की भारी बिजली चोरी पकड़ी गई। आरोपी ने मीटर में आ रही केबिल के अतिरिक्त पास से गुजर रही एबी केबिल में कट लगाकर तीन कोर की काली केबिल जोड़कर सीधे आटा मिल का संचालन किया जा रहा था। प्रवर्तन दल की इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Spread the love

Check Also

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का …