Breaking News

गंजडुंडवारा: मंगल बाजार से मोहनपुर रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त, जिम्मेदार बेपरवाह।

कागजों में जारी हुई फायर ब्रिगेड NOC, मौके पर सुरक्षा के शून्य इंतजाम।

बाईपास रोड पर सड़क तक फैली दुकानें, एंबुलेंस व राहगीरों के लिए भी रास्ता नहीं।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। नगर के मोहनपुर रोड बाईपास पर प्रत्येक मंगलवार को सजने वाले ‘मंगल बाजार’ के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कागजों में सिमटी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक अनदेखी के चलते मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण का बोलबाला है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बाजार के संचालन के लिए कागजी तौर पर स्वालेह अंसारी के खेत का स्थान निर्धारित बताया जाता है, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल उलट है। बाजार के ठेकेदारों द्वारा मुख्य सड़क के एक बड़े हिस्से पर दुकानें और ठेले लगवा दिए जाते हैं। मोहनपुर रोड एक प्रमुख बाईपास मार्ग होने के कारण यहां रोजाना भारी वाहनों और आम जनता की आवाजाही रहती है, लेकिन मंगलवार के दिन सड़क घिर जाने से घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।

कागजी सुरक्षा मानकों की खुली पोल

हैरानी की बात यह है कि तहसील और जिला प्रशासन द्वारा कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए फायर ब्रिगेड की NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) तक जारी कर दी गई है, लेकिन मौके पर आगजनी या सुरक्षा से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बाजार के दौरान कोई अग्निकांड, सड़क हादसा या एंबुलेंस के फंसने जैसी आपातकालीन स्थिति बनती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

प्रशासनिक जांच और कार्रवाई की मांग

क्षेत्रवासियों ने जिला व तहसील प्रशासन से मांग की है कि मंगल बाजार की वास्तविक सीमा निर्धारित की जाए और सड़क पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटवाया जाए। साथ ही बाजार की अनुमति, सुरक्षा मानकों और ठेकेदारों की मनमानी की निष्पक्ष जांच कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि आपातकालीन सेवाओं और आम जनता का आवागमन सुचारु हो सके।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का …