Breaking News

बिसौली: दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण: वजीरगंज BRC पर एलिम्को कानपुर के सहयोग से मापन कैंप आयोजित।

दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण: वजीरगंज BRC पर एलिम्को कानपुर के सहयोग से मापन कैंप आयोजित।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के सुगम जीवन और शिक्षा के लिए एक दिवसीय उपकरण मापन व परीक्षण शिविर का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) वजीरगंज में किया गया। एलिम्को (ALIMCO) कानपुर की विशेषज्ञ टीम के तकनीकी सहयोग से लगे इस कैंप में विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग बच्चों की सेहत व आवश्यकता का परीक्षण किया गया।

शिविर में बिसौली, वजीरगंज, सलारपुर, आसफपुर, अम्बियापुर और इस्लामनगर ब्लॉक के कुल 120 दिव्यांग विद्यार्थियों का विशेषज्ञों द्वारा गहन परीक्षण किया गया। जांच के बाद बच्चों की शारीरिक दिव्यांगता के अनुसार उन्हें उपयुक्त सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए सूची में शामिल किया गया।

परीक्षण के दौरान कुल 30 बच्चों को व्हीलचेयर, 12 को कान की मशीन (हियरिंग एड), 11 को ट्राइसाइकिल, 11 को कैलिपर और 02 बच्चों को बैसाखी देने के लिए चयनित किया गया। चिन्हित बच्चों को जल्द ही आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ये उपकरण नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में स्पेशल एजुकेटर तेज प्रताप, मनीषा देवी, संदीप राय, नरेंद्र प्रताप सिंह, रज्जन सिंह, प्रदन्या मिश्रा, सरिता, विपिन, मनोज सिंह, संजय, संतोष, परशुराम, आशीष सिंह और तरुण कुमार सहित विभागीय कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का …