Breaking News

शाहजहांपुर में स्कूल सुरक्षा फेज-3: आपदा से बचाव के लिए छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, सीडीओ ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर में स्कूल सुरक्षा फेज-3: आपदा से बचाव के लिए छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, सीडीओ ने दिए निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिले के स्कूलों में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अहम बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) उत्कृष्ट द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्कूलों में संभावित आपदाओं से निपटने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान तय किया गया कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों और शिक्षकों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके तहत प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी), भूकंप, बाढ़, आकाशीय बिजली गिरने और सर्पदंश जैसी प्राकृतिक व आकस्मिक आपदाओं से बचाव के तौर-तरीके सिखाए जाएंगे।

सीडीओ उत्कृष्ट द्विवेदी ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम का समयबद्ध क्रियान्वयन और इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि जमीनी स्तर पर इसका लाभ मिल सके।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार के अलावा पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, कोषागार विभाग, एनडीआरएफ (NDRF), एनसीसी (NCC) और जिला सूचना विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: पाक्सो एक्ट और अपहरण के वांछित आरोपी कुलदीप गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: पाक्सो एक्ट और अपहरण के वांछित आरोपी कुलदीप गिरफ्तार। प्रधान संपादक, …