Breaking News

बिसौली: जायंट्स सेवा सप्ताह की शुरुआत, महिला समूह ने लगाए छायादार व औषधीय पौधे।

जायंट्स सेवा सप्ताह की शुरुआत, महिला समूह ने लगाए छायादार व औषधीय पौधे।

आई एम खान 

बिसौली। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि की ओर से जायंट्स सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया गया।

ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने कहा कि बढ़ते तापमान और प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की सदस्यों ने नीम, पीपल, गुलमोहर, आंवला और तुलसी सहित विभिन्न छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए। सदस्यों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर फेडरेशन अधिकारी रूपम गुप्ता, अध्यक्ष कंचन सक्सेना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, शिखा भिल्ला सहित ग्रुप की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Spread the love

Check Also

बिसौली: सेडोला में दौड़ प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

सेडोला में दौड़ प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। आई एम खान  बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के …