Breaking News

बदायूँ: सीडीओ गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बदायूँ: सीडीओ गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बदायूँ: विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में ‘किसान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में कृषि, ऊर्जा, पशुपालन, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना और उद्यान विभाग समेत विभिन्न विभागों के तमाम अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान बंधু उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में उप कृषि निदेशक ने सभी का स्वागत करते हुए किसानों को ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अपील की कि सभी किसान भाई अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें।

बैठक के दौरान कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में रबी सीजन के लिए तिलहन योजना के तहत सरसों और दलहन योजना के तहत मटर, मसूर व चना के मिनीकिट 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक किसान नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं और चयन होने के बाद राजकीय कृषि बीज भंडार से मिनीकिट प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में किसानों द्वारा उठाई गई प्रमुख समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों ने जवाब दिए। ग्राम करौलिया निवासी नरव्रेश सिंह द्वारा बिजली की समस्या रखे जाने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल ने अवगत कराया कि करौलिया पावर हाउस को ठीक कराने का प्रस्ताव पास हो चुका है। ज्येष्ठ निरीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने किसानों को गन्ने की उन्नत प्रजातियों और गन्ना सर्वे की जानकारी दी, साथ ही किसानों के रुके हुए गन्ने के भुगतान को जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम दबरई निवासी शिशुपाल सिंह ने शिकायत की कि उनके मकानों के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही है, जिसका सर्वे हो चुका है लेकिन अभी तक स्टीमेट तैयार नहीं हुआ है। इस पर अधीक्षण अभियंता ने बताया कि स्टीमेट तैयार करा दिया जाएगा, जिसका नियमानुसार खर्च स्वंय वहन करना होगा। इसके अलावा, किसानों द्वारा पशुओं में गलाघोटू, मुंहपका, खुरपका और लम्पी बीमारी के टीकाकरण की बात रखे जाने पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर घर-घर जाकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसानों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अंत में उप कृषि निदेशक द्वारा किसान दिवस में उपस्थित अधिकारियों एवं किसान बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गई।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थारू जनजाति के लोग, डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन और पुतला दहन।

बलरामपुर: अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थारू जनजाति के लोग, डीएम कार्यालय …