Breaking News

बिसौली: शोक संतप्त परिवारों से मिले सपा प्रतिनिधि, ढांढस बंधाकर दी श्रद्धांजलि।

बिसौली: शोक संतप्त परिवारों से मिले सपा प्रतिनिधि, ढांढस बंधाकर दी श्रद्धांजलि।

आई एम खान 

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र बिसौली के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और सपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया गया।

सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि अनिल गोस्वामी और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम बंजरिया पहुंचकर वीरेंद्र सिंह यादव ‘बाबू जी’ के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर दुख साझा किया।

इसके बाद नेताओं ने ग्राम दवतोरी में स्व. प्रेमपाल सिंह यादव के दसवां संस्कार कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं, ग्राम मेंथरा में सुगर पाल के पुत्र पंकज, ग्राम गिरधरपुर में स्व. रामवीर मौर्य और ग्राम पैगा में स्व. सौरभ वाल्मीकि के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

इस शोक यात्रा व जनसंपर्क के दौरान सपा के विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, सोमेश प्रताप, विकास यादव, रवींद्र यादव, कपिल देव और मोनू यादव सहित कई प्रमुख लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …