Breaking News

कासगंज: अर्द्धरात्रि को एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप।

कासगंज: अर्द्धरात्रि को एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह ने देर रात कासगंज कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिससे पुलिस महकमे में हलचल और हड़कंप की स्थिति बनी रही। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में देर रात तक सतर्कता और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सबसे पहले आगंतुक रजिस्टर की जांच की। इसके बाद थाना कार्यालय पहुंचकर मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस (हिस्ट्रीशीटर) रजिस्टर और आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। अभिलेखों में मिली कमियों को तत्काल सुधारने और सभी रिकॉर्ड्स को पूरी तरह अद्यावधिक रखने के कड़े निर्देश दिए गए।

एसपी ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों और बंदीगृह का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने और रात के वक्त किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से थाने में न बैठाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को आवश्यक हिदायतें दीं। औचक कार्रवाई के चलते पुलिसकर्मियों में रातभर सक्रियता रही।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: 19 सितंबर को दातागंज में वृहद रोजगार मेला, 35-40 कंपनियां लेंगी हिस्सा।

बदायूँ: 19 सितंबर को दातागंज में वृहद रोजगार मेला, 35-40 कंपनियां लेंगी हिस्सा। बदायूँ: जिला …