Breaking News

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और विश्वकर्मा जयंती पर होने वाले सेवा कार्यक्रमों, टूल किट वितरण, रक्तदान शिविर, दीप प्रज्वलन तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1,001 ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ व ‘विकसित भारत’ पर ड्रॉइंग-भाषण प्रतियोगिताएं, 2 अक्टूबर को नुक्कड़ नाटक व ऑडियो प्ले तथा 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्रियों-आशा बहनों का सम्मान व हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित होंगी। साथ ही, ‘सेवा की कहानी’ के जरिए सफलता के वीडियो, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा हेतु अभियान’, ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम और 7 अक्टूबर को 108 मीटर लंबी रंगोली, लेजर शो व चौपालें लगेंगी। खिरनी बाग चौराहे पर सेवा ज्योति स्थापना के साथ पैदल, साइकिल और मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बाढ़ की स्थिति पर जानकारी दी कि जनपद की नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में है। इस दौरान जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिंदी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

शाहजहांपुर: जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिंदी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित। संवाददाता,‌ …