Breaking News

शाहजहांपुर: जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिंदी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

शाहजहांपुर: जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिंदी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

संवाददाता,‌ मुबारक अली 

शाहजहांपुर: जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय के निर्देशानुसार जिला कारागार में सोमवार को नशा उन्मूलन और हिंदी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने की।

सचिव अपेक्षा सिंह ने हिंदी दिवस के महत्व को समझाते हुए स्वस्थ व जागरूक समाज के निर्माण के लिए भाषा, संस्कृति और नागरिकों के स्वास्थ्य को मजबूत आधार बताया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ दिनेश कुमार मिश्र ने नशे से शारीरिक-मानसिक कमजोरी और संभावित अपराध प्रवृत्ति पर प्रकाश डाला, जबकि असिस्टेंट विवेक शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों एवं एनडीपीएस कानून की जानकारी दी।

डिप्टी जेलर प्रगति ने बंदियों को नशे से तौबा कर बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। संचालन वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया। इस दौरान जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी, डिप्टी जेलर सुभाष यादव और बड़ी संख्या में बंदीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जेल अधीक्षक के आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …