Breaking News

सहसवान: नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने युवाओं को दिया आर्मी भर्ती अकादमी का तोहफा, मैदान के अभाव में दूर जाने वाले बच्चों को मिला घर के पास सहारा।

सहसवान: नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने युवाओं को दिया आर्मी भर्ती अकादमी का तोहफा, मैदान के अभाव में दूर जाने वाले बच्चों को मिला घर के पास सहारा।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान, बदायूं। क्षेत्र के युवाओं के फौजी और पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा के सपने को पंख देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने देहगवां-दिल्ली हाईवे स्थित अपनी निजी कृषि भूमि (खेत) आर्मी भर्ती अकादमी के अभ्यास के लिए निःशुल्क सौंप दी है। मैदान के अभाव में जो युवा दूर-दराज जाने को मजबूर थे, उन्हें अब घर के पास ही फौजी तैयारी का पूरा माहौल मिलेगा।

भारतीय सेना में कार्यरत राकेश यादव पिछले कई वर्षों से इस अकादमी का संचालन कर रहे हैं। अवकाश के दौरान वे खुद युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं, जबकि डयूटी पर लौटने पर अन्य ट्रेनर और पूर्व सैन्य अधिकारी युवाओं को ग्राउंड और फिजिकल फिटनेस की ट्रेनिंग कराते हैं। बड़े मैदान की कमी के कारण युवाओं को अभ्यास में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस दर्द को समझते हुए बाबर मियां ने अपना पूरा खेत अकादमी के हवाले कर दिया।

देहगवां पहुँचने पर युवाओं ने हजारों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ बाबर मियां का जोरदार स्वागत किया। फीता काटकर अकादमी का उद्घाटन होने के बाद युवाओं का जोश और स्थानीय लोगों का अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर भावुक होना खास मंजर रहा। इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

उद्घाटन अवसर पर मीर हैदर अली, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह, जमशेद भाई समेत हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …