Breaking News

बिल्सी के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में गायन प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग में अवनी-आराध्या और माध्यमिक में वंशिका राघव रहे अव्वल।

बिल्सी के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में गायन प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग में अवनी-आराध्या और माध्यमिक में वंशिका राघव रहे अव्वल।

बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में जूनियर व माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों की गायन प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने सुमधुर प्रस्तुतियों से सभागार का माहौल संगीतमय बना दिया।

जूनियर वर्ग में अवनी एवं आराध्या शर्मा ने प्रथम, अक्ष, देवांश एवं अनन्या गोस्वामी ने द्वितीय और शुभ वार्ष्णेय, स्पर्श माथुर एवं हर्ष बाबू ने तृतीय स्थान हासिल किया। माध्यमिक वर्ग में वंशिका राघव प्रथम, अंशिका जौहरी एवं वैष्णवी तोमर द्वितीय तथा करन वर्मा एवं अंशिका तृतीय स्थान पर रहे।

निर्णायक मंडल के सदस्य पवन शंखधार, माधुरी शांखी एवं शीतल सक्सेना ने सुर, ताल और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगीत बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता और रचनात्मकता बढ़ाता है। इस दौरान पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक: सहसवान विधायक ब्रजेश यादव ने युवाओं को दिए सक्रियता के निर्देश।

बदायूं में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक: सहसवान …