Breaking News

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा स्रोत, छात्र-छात्राओं को सौंपी गई नेतृत्व कमान।

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा स्रोत, छात्र-छात्राओं को सौंपी गई नेतृत्व कमान।

बदायूं। एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में अलंकरण (इन्वेस्टिचर) सेरेमनी का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत संस्थान के पांच पूर्व छात्रों—मोहम्मद अथर, सचिन सिसोदिया, वंश, दिव्यांशी शर्मा और प्रशांत यादव ने शिरकत कर वर्तमान विद्यार्थियों को संघर्ष, अनुशासन और सफलता के मंत्र दिए।

समारोह का शुभारंभ एचपी ग्रुप के चेयरमैन हर प्रसाद सिंह पटेल, निदेशक गजेंद्र पटेल, तीर्थेंद्र पटेल, इंस्टीट्यूट के निदेशक रजत पटेल और प्रधानाचार्य डॉ. रतिका चावला ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य डॉ. रतिका चावला ने कहा कि बैज और सैश मात्र प्रतीक नहीं, बल्कि कड़े परिश्रम और जवाबदेही का दायित्व हैं।

प्रबंधन द्वारा विभिन्न विभागों के छात्र प्रमुखों को बैज और सैश पहनाए गए, जिनमें बीबीए चेयरपर्सन अनुष्का शर्मा, बीसीए चेयरपर्सन प्रिंसी साहू, बायोटेक चेयरपर्सन तबरेज खान, फार्मेसी चेयरपर्सन मसरूफ खान, बीकॉम चेयरपर्सन मानिक, जेडबीसी चेयरपर्सन अमित पटेल और पीसीएम चेयरपर्सन दिव्या शर्मा शामिल रहे। साथ ही रंगमंच क्लब में इरम खान, मेघा शाक्य, वर्तिका अग्रवाल, श्रेया राठौर, कोमल सपरा, सिमरन खान और मीनाक्षी; अभियुक्ति क्लब में वेदिका भसीन, रिया गुप्ता, अंजली कुमारी, मधुर पाठक, अकीफा फातिमा, राबिया अंजुम और कनक शर्मा; तथा श्रद्धा क्लब में यथार्थ पटेल, तनिष्क साहू, अक्षत, शिव सिंह, अब्दुल मतीन, दीप्ति शर्मा और प्रज्वल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

चेयरमैन हर प्रसाद सिंह पटेल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक जीवन की चुनौतियों से निपटने को संस्थान की प्राथमिकता बताया। निदेशक रजत पटेल ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को आचरण से मिसाल पेश करने की नसीहत दी। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक साइमा के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि मंच संचालन अक्षत, लबीबा फातिमा और अनंत शाक्य ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डॉ. हसीब, अतुल, आदित्य, सुरभि और अमित समेत समस्त शिक्षक परिवार मौजूद रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक: सहसवान विधायक ब्रजेश यादव ने युवाओं को दिए सक्रियता के निर्देश।

बदायूं में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक: सहसवान …