Breaking News

कासगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नजूल भूमि पर बुलडोजर चलवाना एसडीएम को पड़ा भारी, आतिश कुमार सिंह पटियाली से हटाए गए।

कासगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नजूल भूमि पर बुलडोजर चलवाना एसडीएम को पड़ा भारी, आतिश कुमार सिंह पटियाली से हटाए गए।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद कासगंज जिले में प्रशासन स्तर पर एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। पटियाली तहसील क्षेत्र में नजूल की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाने के विवादित मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम आतिश कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। शासन स्तर तक गूंजे इस मामले के बाद उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सुशांत संवारे को सहावर से स्थानांतरित कर पटियाली का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, हर्षिता देवड़ा को नई जिम्मेदारी देते हुए सहावर का नया एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा, हटाए गए एसडीएम आतिश कुमार सिंह के पास भरगैन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) का अतिरिक्त प्रभार भी था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई नजूल संपत्ति पर की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से जुड़ी बताई जा रही है, जो शासन तक पहुंच गई थी। इस उच्चस्तरीय फेरबदल को सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के सख्त रुख और निर्देशों से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण शिविर: 189 लाभार्थियों को मिले 857 सहायक उपकरण।

गंजडुंडवारा में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण शिविर: 189 लाभार्थियों को मिले 857 सहायक …