Breaking News

बिसौली में स्व. तरुण यादव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा।

बिसौली में स्व. तरुण यादव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा।

आई एम खान 

बिसौली: नगर के मदन लाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में बृहस्पतिवार को स्व. तरुण यादव रनिंग एवं दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ-साथ उन्हें राज्य एवं केंद्रीय पुलिस बलों में सेवा के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर और मुख्य अतिथि सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वर्गों की दौड़ में बाजी मारने वाले विजेताओं को मेडल, शील्ड और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि सतीश प्रेमी ने घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनने पर बिसौली में स्व. बनबारी सिंह यादव के नाम पर एक विशाल स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं और विद्यार्थियों को सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाते हैं और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने हमेशा खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी:

  • 1600 मीटर दौड़: लक्ष्मण कुमार (प्रथम), रजत यादव (द्वितीय), कमल कुमार (तृतीय)
  • 800 मीटर दौड़: पी.के. मुरादाबाद (प्रथम), रवि यादव (द्वितीय), सुमित यादव (तृतीय)
  • 400 मीटर दौड़: पी.के. मुरादाबाद (प्रथम), मनीष यादव (द्वितीय), विकास यादव (तृतीय)

सपनों की इस दौड़ प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजक दल के आदेश यादव, अरुण यादव, भुवनेश यादव, विकास यादव, टीपू यादव, मनीष यादव, सूरज यादव, विजय यादव, रवि यादव, सुमित यादव, विपुल यादव और बंटू यादव सहित तमाम लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का दिया भरोसा।

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का …