Breaking News

शाहजहांपुर में अधिवक्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी, एसडीएम सदर को हटाने की मांग पर अड़े वकील।

शाहजहांपुर में अधिवक्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी, एसडीएम सदर को हटाने की मांग पर अड़े वकील।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह और अधिवक्ताओं के बीच उत्पन्न हुए विवाद के बाद तहसील परिसर में वकीलों का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। अधिवक्ता धरने पर बैठकर एसडीएम को तत्काल हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि बीते मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता रज्जन बाबू मिश्रा, सतीश वाजपेयी व अन्य वकीलों ने एसडीएम के कार्य व्यवहार पर आपत्ति जताई थी। वकीलों का स्पष्ट कहना है कि जब तक संबंधित एसडीएम का स्थानांतरण या उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका यह धरना-प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों के लचर रवैया के खिलाफ भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस पूरे घटनाक्रम के बाद तहसील प्रशासन और बार एसोसिएशन के बीच गतिरोध बना हुआ है।

वहीं, दूसरी ओर एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह ने संवाददाता मुबारक अली से फोन पर बातचीत करते हुए अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले अधिवक्ताओं ने अपनी बात रखी थी, जिसके अगले दिन कुछ वकीलों ने सुनियोजित तरीके से वहां हंगामा करने का प्रयास किया। कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संबंधित लोगों को थाने बुलाया गया था, जिसके बाद से अधिवक्ता धरने पर बैठे हैं।

एसडीएम ने यह भी कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति विधिक दायरे में रहकर कार्य करना चाहता है या पूरी शालीनता से अपनी बात रखता है, तो उसका सदैव स्वागत है।

धरना स्थल पर बार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष घनश्याम किशोर मिश्रा, महासचिव महेश वर्मा, संरक्षक रंजन बाबू मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता, संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी विपिन कुमार बाजपेई तथा संयुक्त सचिव शरद शुक्ला सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का दिया भरोसा।

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का …