Breaking News

बदायूं: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, वादों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, वादों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

बदायूँ: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद बदायूँ में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में सुबह 10:00 बजे से सुनिश्चित किया गया है।

लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने के उद्देश्य से, नोडल अधिकारी राजवीर सिंह और सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित रस्तोगी की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), यातायात क्षेत्राधिकारी और सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान सभी प्रशासनिक, पुलिस और निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही, जनसामान्य को जागरूक कर अधिक से अधिक प्री-लिटीगेशन वादों को चिन्हित किया जाए, ताकि आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित और सुगम निस्तारण कराया जा सके।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …