Breaking News

सहसवान: फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं में था वांछित।

फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं में था वांछित।

सहसवान (बदायूं): कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी कामिल पुत्र इसरार उर्फ बंडू मोहल्ला रुस्तम टोला, थाना सहसवान का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कामिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं जैसे 191(2), 333, 115(2), 351(3), 109, 181(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज था और घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमल सिंह, 908 चंद्रशेखर और हिमांशु समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को दबोच लिया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …