Breaking News

शाहजहांपुर में सर्राफा कारोबारी से 2 लाख की उगाही: दो सिपाही गिरफ्तार, दो की तलाश जारी।

शाहजहांपुर में सर्राफा कारोबारी से 2 लाख की उगाही: दो सिपाही गिरफ्तार, दो की तलाश जारी।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर: जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये की अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। इस गंभीर प्रकरण में एसपी सिटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार पुलिसकर्मियों की तलाश की जा रही है। संलिप्त पाए गए चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के अनुसार, 6 सितंबर को थाना परशुरामपुरी/जलालाबाद निवासी सुंदरम ने पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 4 सितंबर की शाम को सादे कपड़ों में आए चार पुलिसकर्मी उसे जबरन तिलहर थाने की पुलिस चौकी ले गए। चौकी में उसे मादक पदार्थों का तस्कर बताकर डराया-धमकाया गया और परिवार से पैसों की मांग की गई। पैसे मिलने के बाद उसे छोड़ा गया। पीड़ित व्यापारी का यह भी आरोप है कि चौकी के भीतर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकार तिलहर और क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी को तुरंत जांच सौंपी गई। प्राथमिक जांच में पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल वीरेंद्र और पंकज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके दो अन्य साथी कांस्टेबल अरुण चिथौड़िया और सुभाष अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई तेजी से प्रचलित है।

 

Spread the love

Check Also

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश। बदायूं। बदायूं …