Breaking News

नौसाना का मुख्य मार्ग बना दलदल: वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीण।

नौसाना का मुख्य मार्ग बना दलदल: वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीण।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

नौसाना: ग्राम पंचायत नौसाना के स्थानीय ग्रामीण दशकों बीत जाने के बाद भी आज तक पक्की सड़क की सुविधा से वंचित हैं। गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से कच्चा, संकरा और पूरी तरह दलदली स्थिति में पहुंच चुका है, जिसके कारण यहां भारी कीचड़ और गंदगी बनी रहती है और लोगों का आवागमन दूभर हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की इस बदहाल स्थिति की शिकायत कई बार ग्राम पंचायत स्तर पर की जा चुकी है, परंतु आश्वासन मिलने के बावजूद धरातल पर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। हैरानी की बात यह है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं के तहत भी इस गांव को अभी तक पक्की सड़क का लाभ नहीं मिल सका है।

स्थिति यह है कि अजय पाल के मकान से लेकर बूढ़े बाबा धाम तक जाने वाला रास्ता बेहद संकरा और कीचड़युक्त होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए इसी दलदली रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। मार्ग खराब होने के चलते आपातकालीन स्थितियों में एंबुलेंस या अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े वाहन भी समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं।

परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस बदहाल मार्ग का जल्द से जल्द डामरीकरण या पक्का निर्माण करवाया जाए, ताकि रोज-रोज की इस मुसीबत से स्थाई राहत मिल सके। इस मांग को उठाने वालों में अजय पाल, डॉ. सुदीश यादव, बांकेलाल, गुड्डू यादव, नरेश मौर्य, प्रदीप मौर्य, मनीष यादव, गोविंद यादव, नरेश यादव, विनोद मौर्य और उमेश दिवाकर सहित तमाम ग्रामीण शामिल हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश। बदायूं। बदायूं …