Breaking News

बिसौली के डी पॉल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गुरुजनों का किया सम्मान।

बिसौली के डी पॉल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गुरुजनों का किया सम्मान।

आई एम खान 

बिसौली: स्थानीय डी पॉल स्कूल में शिक्षक दिवस का पर्व बेहद हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।

समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी और प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और प्रार्थना के साथ की। इस खास मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने शानदार गीतों, नृत्यों, कविताओं, भाषणों और विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों के जरिए गुरुओं के प्रति अपने अगाध प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित किया।

विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक की भूमिका केवलता किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र का सही निर्माण करना भी है। उन्होंने शिक्षकों के कड़े परिश्रम, समर्पण और अनुशासन की जमकर तारीफ की। वहीं, प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस ने विद्यार्थियों को हमेशा अपने गुरुओं का आदर करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने परिषदीय विद्यालयों के योगदान को सराहा।

बदायूं में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने परिषदीय …