Breaking News

बिसौली: रोटरी और इनरव्हील क्लब बिसौली ने मनाया शिक्षक दिवस, ‘प्रथम गुरु’ माता-पिता और शिक्षकों का हुआ अनूठा सम्मान।

रोटरी और इनरव्हील क्लब बिसौली ने मनाया शिक्षक दिवस, ‘प्रथम गुरु’ माता-पिता और शिक्षकों का हुआ अनूठा सम्मान।

बिसौली: शिक्षक दिवस के खास अवसर पर रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी मीटिंग हॉल में “प्रथम गुरु माता-पिता एवं शिक्षक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्लब के सदस्यों के माता-पिता का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करना था।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन सी.ए. राजेन विद्यार्थी और विशिष्ट अतिथि रोटेरियन मोहन गुप्ता द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने स्वागत भाषण में माता-पिता को जीवन का पहला गुरु बताया, जो बच्चों में संस्कार और अनुशासन की नींव रखते हैं। रोटेरियन मुदित अग्रवाल और संरक्षक सुभाष चंद्र अग्रवाल ने भी शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके व्यक्तित्व निर्माण के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि रोटेरियन सी.ए. राजेन विद्यार्थी का प्रेरणादायी उद्बोधन रहा। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को जगद्गुरु के रूप में याद करते हुए श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों के माध्यम से जीवन मूल्य, कर्तव्य, त्याग और मानवता का गहरा संदेश दिया। उनके आध्यात्मिक विचारों ने उपस्थित जनसमूह को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया।

अभिभावकों के सम्मान के दौरान पूरा हॉल गर्व और भावुकता के माहौल से भर गया। इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, आलोक गर्ग, विनय शर्मा, डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, इनरव्हील सेक्रेटरी डॉ. सुविधा माहेश्वरी, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, डॉ. अर्चना वार्ष्णेय, प्रतिभा अग्रवाल, संयोगिता गर्ग, नमिता गर्ग, सुरभि शर्मा, मधु शर्मा, अनुपम शर्मा और अनुपम गुप्ता समेत तमाम सदस्य उपस्थित रहे। अंत में रोटरी अध्यक्ष संजय गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: 7 सितंबर को कचहरी, कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन समेत कई इलाकों में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया शटडाउन।

बदायूं: 7 सितंबर को कचहरी, कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन समेत कई इलाकों में 5 घंटे …