Breaking News

अमापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकला ‘बंशी वाले का डोला’, सपाइयों संग पहुंचे सपा नेता ठाकुर धीरेन्द्र तोमर।

अमापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकला ‘बंशी वाले का डोला’, सपाइयों संग पहुंचे सपा नेता ठाकुर धीरेन्द्र तोमर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: अमापुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार और युवा नेता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह तोमर का जनसंपर्क अभियान लगातार तेजी से जारी है। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों का तूफानी दौरा किया और स्थानीय लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं।

शनिवार को ठाकुर धीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत रायपुर, रेखपुर और बधारी कला सहित विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। ठाकुर धीरेन्द्र तोमर ने कहा कि आज प्रदेश का किसान, नौजवान और व्यापारी वर्ग त्रस्त है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, जिससे आम जनता का जीवन मुश्किल हो गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीबों, किसानों और मज़लूमों की आवाज बुलंद करती आई है और आगे भी करती रहेगी।

ग्रामीण दौरों के बाद ठाकुर धीरेन्द्र सिंह तोमर अमापुर पहुंचे, जहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर निकाले गए ‘बंशी वाले के डोले’ और भव्य कार्यक्रमों में उन्होंने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आयोजकों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर जन्माष्टमी की बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: आरटीओ राजेश सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

शाहजहांपुर: आरटीओ राजेश सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश। संवाददाता, …