Breaking News

कासगंज में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध रूप से संचालित 3 अस्पताल और 1 अल्ट्रासाउंड सेंटर सील।

कासगंज में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध रूप से संचालित 3 अस्पताल और 1 अल्ट्रासाउंड सेंटर सील।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अवैध रूप से चल रहे चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 अवैध अस्पतालों और 01 अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है, जिससे फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

जांच टीम के अनुसार, छापेमारी के दौरान सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, विनायक हॉस्पिटल और श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल पर जांच के वक्त कोई भी पंजीकृत डॉक्टर या अधिकृत चिकित्सा स्टाफ मौजूद नहीं मिला, जिसके चलते मानकों की अनदेखी पर तीनों अस्पतालों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा कौशल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नियमों को ताक पर रखकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी, जहां डॉक्टर की जगह एक टेक्नीशियन अल्ट्रासाउंड करता हुआ पाया गया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सेंटर को भी सील कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी सील किए गए अस्पतालों और केंद्र संचालकों को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अवैध अस्पतालों और केंद्रों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने की 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश। 

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने की 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की …